Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomePrayagrajव्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीद अब्दुल मजीद को दी श्रध्दाजंली

व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीद अब्दुल मजीद को दी श्रध्दाजंली

प्रयागराज – शहीद अब्दुल मजीद राईन की शहादत दिवस पर शहीद स्थल घंटाघर पर 13 अगस्त 1943 को शहीद हुए अमर शहीद अब्दुल मजीद राइन को हर घर तिरंगा अभियान के अतंगर्त नम आंखों से शहीद के भतीजे कादिर भाई ने पुषपांजली अर्पित कर शहीद चाचा के साथ मां भारती के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी अमर बलदानियों को श्रध्दा सुमन अर्पित किया। सिविल लाइन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने अमर शहीद मुरारी मोहन भट्टाचार्य, भगवती प्रसाद, अब्दुल मजीद राईन के शहादत पर प्रकाश डालते हुए अमर शहीदों को नमन किया। वहीं कादिर भाई ने बताया कि महात्मा गाँधी के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन प्रयागराज के घंटाघर से नौजवान का टोली तिरंगा लहराते हुए ,अग्रेजों भारत छोड़ो , इंक़लाब जिंदाबाद नारा बुलंद करते हुए शहीद अब्दुल मजीद राईन के नेतृत्व में घंटाघर से जानसेनगंज , आनंद भवन की ओर बढ़ रहे थे , तभी अंग्रेजी हुकूमत के ज़ालिम हुक्मरानो ने शहीद अब्दुल मजीद राईन ,शहीद मुरारी मोहन भट्टाचार्य एवं भगवती प्रसाद को सीने को छलनी कर दिया और भारत मां वीर सपूतों को हमेशा के लिए सुला दिया । 13 अगस्त 1943 की यह घटना की याद में बुधवार को शहीद अब्दुल राईन के भतीजे मो० कादिर ( कादिर भाई ) ने देश के शहीद हुए अपने चाचा के शहादत स्थल से सद्भावना तिरंगा यात्रा घंटाघर से उठकर बजाजा पट्टी होते हुए नीम के पेड़ के नीचे शहीद स्थल पर श्रध्दाजंली देने के पश्चात् समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम , जय हिंद , अमर शहीद अमर रहें , भारत माता की जय के जयकारों के साथ चौक स्थित नीम के पेड़.के नीचे पहुंच कर समाप्त हुई। इस अवसर पर सुशील खरबंदा , दिनेश सिंह, शिवशंकर सिंह ,नरेन्द्र खेड़ा मान्टू , अशीष अरोड़ा, फैय्याज अहमद, हिमांशु निक्की गुप्ता, अमित साहू, मुकेश टोटल, अंकुर रस्तोगी, अकरम शगुन, अरशद भाई, गुड्डू, मो० आमिर, शाहरुख, वारिस, नसीम, रोहित सम्राट, हसमत कमाल, सरताज, सिकन्दर, शकील नेता, मुन्ना, सईमुल, मुन्ना मजदूर, बबलू मोबाइल आदि लोगो ने भी शहीद नमन करते हुए अपने श्रध्दासुमन अर्पित किया।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments