सोनभद्र/सिंगरौली। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सौजन्य से एनटीपीसी सिंगरौली में आयोजित नाट्य समारोह में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज द्वारा एक सशक्त नाटक का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन संजू साहू ने अपने कुशल मार्गदर्शन में किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सिंगरौली के निदेशक श्री संदीप नायक ने कहा कि नाटक में हास्य के साथ-साथ संवेदना और सामाजिक यथार्थ की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिली।

इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा नायक (अध्यक्ष, वनिता समाज), कमांडेंट सीआईएसएफ, संगीत नाटक अकादमी के कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रशांत, कार्यक्रम ऑब्जर्वर श्री दिनेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे, जिससे प्रेक्षागृह खचाखच भरा रहा।
नाटक में कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया और प्रत्येक पात्र ने अपने किरदार को पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत किया। कलाकारों में सचिन चंद्रा, संजू साहू, संध्या शुक्ला, पूजा यादव, दिव्यांशी अग्रहरी, बृजेंद्र सिंह, चंकी बच्चन, शिवानंद सरस्वती, आकाश मौर्य और गोपाल कुशवाहा शामिल रहे।
प्रकाश व्यवस्था का दायित्व सुजॉय घोषाल ने बखूबी निभाया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने आयोजक मंडल, निर्देशक, कलाकारों एवं तकनीकी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। यह नाट्य प्रस्तुति समारोह सभी के लिए गरिमामयी, सार्थक और स्मरणीय सिद्ध हुआ।
Anveshi India bureau



