Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajमाधव ज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

माधव ज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

प्रयागराज। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय क्षेत्रीय संगीत कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र के संयोजन में हुआ। यह विद्यालय विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के अंतर्गत संचालित है।

 

 

कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक, सह क्षेत्र संयोजक, प्रांत संयोजक, नगरीय एवं ग्रामीण संयोजक तथा सह प्रांत संयोजक (नगरीय एवं ग्रामीण) सहित कुल 13 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. राम मनोहर (अखिल भारतीय सह संगीत संयोजक एवं सह क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश) तथा विनोद कुमार द्विवेदी (अखिल भारतीय संगीत संयोजक एवं सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में परिचयात्मक बैठक एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। द्वितीय दिवस के औपचारिक उद्घाटन सत्र में वंदना सत्र के अंतर्गत प्रातः स्मरण एवं एकात्मता स्तोत्र के शुद्ध उच्चारण का अभ्यास डॉ. राम मनोहर द्वारा कराया गया। तत्पश्चात अखिल भारतीय स्तर पर चयनित गीत — “भारत की पावन माटी का तिलक लगाते हैं” (प्राथमिक), “राष्ट्र सेवा हित समर्पित हम करें सर्वस्व अर्पण” (माध्यमिक) एवं “वंदे भारतम वंदे भारतम सर्वे भवंतु सुखिनः” (संस्कृत) — का अभ्यास विनोद कुमार द्विवेदी ने स्वर एवं ताल के महत्व को स्पष्ट करते हुए कराया।

कार्यशाला में आए प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने किया, जबकि परिचय एवं धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय संगीत संयोजक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments