प्रयागराज। उ0र प्र0 अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की प्रयागराज शाखा द्वारा एक गरिमामय समारोह में प्रयागराज यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र प्रदान कर पुलिस लाइन सभागार में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व सचिव एवं समिति के वाइस चेयरमैन श्री आर. एस. वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपायुक्त (यातायात) नीरज कुमार पांडे, आईपीएस उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वाइस चेयरमैन श्री वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।
समिति सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारीगण — अजीत कुमार सिन्हा, पी. एन. मिश्रा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, शोएब आलम, नरेंद्र मिश्रा, विजय कुमार, मोहम्मद दानिश, हर्ष गुप्ता, बी.के., श्रीवास्तव, रमेश चंद्र मिश्रा, संजय उपाध्याय, राकेश शर्मा, संजय शुक्ला, संदीप सोनी, फैयाज अली, राजेश निषाद, फैजानुद्दीन अंसारी, अमित कुमार विश्वकर्मा, एवं अखिलेश प्रताप सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि नीरज कुमार पांडे ने समिति की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 2016 से लेकर आगामी महाकुंभ 2025 तक समिति का योगदान यातायात व्यवस्था, माघ मेला व कुंभ मेला में सराहनीय रहा है। समिति के सदस्य बगैर वर्दी के,भी पूर्ण तन्मयता के साथ, पुलिस के सहयोगी की तरह कार्य करते हैं। यातायात विभाग प्रयागराज में 24 घंटे समिति के साथ सहयोग में तत्पर रहेगा।
अपर पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह ने अपने वक्तव्य में समिति के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को समिति सदस्यों के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार व सहयोग का निर्देश भी दिया।
उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी अशोक अवस्थी द्वारा दी गई।
Anveshi India Bureau



