Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajTransfer : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीजे स्तर के 16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र...

Transfer : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीजे स्तर के 16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, अधिसूचना जारी

ADJ Transfer News : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर जिला जज (एडीजे) स्तर के 16 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। मंगलवार को महानिबंधक की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को अपर जिला जज स्तर के 16 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। डॉ.अनुपमा गोपाल निगम, प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, रायबरेली को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, लखनऊ (उत्तर) में पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। नित्यानंद श्रीनेत पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, उन्नाव अब पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण मेरठ होंगे। अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय रमाबाई नगर आलोक कुमार शुक्ला मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, बलरामपुर में पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं।

 

रेणु सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी मनोज कुमार सिंह (द्वितीय) के स्थान पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी नियुक्त की गई हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1981 के तहत विशेष न्यायाधीश के रूप में भी नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह (द्वितीय) को लखीमपुर खीरी में ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। राजेश्वरी टोलिया, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखीमपुर खीरी को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश लखीमपुर खीरी नियुक्त किया गया है।

विवेकानंद शरण लखनऊ से उन्नाव स्थानांतरित

वे अशोक कुमार दुबे (प्रथम) के स्थान पर कार्य करेंगी। अशोक कुमार दुबे यहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त। विवेकानंद शरण त्रिपाठी लखनऊ से उन्नाव स्थानांतरित किए गए हैं। शैलोज चंद्रा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी अब प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय गाजीपुर होंगे। विशेष न्यायाधीश/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संतकबीर नगर गजेंद्र यहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, संतकबीर नगर भूपेंद्र राय प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, रायबरेली होंगे। कुमार प्रशांत, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ को यहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण नियुक्त किया गया है। वह उमाकांत जिंदल का स्थान लेंगे, जिन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ नियुक्त किया गया है। राहुल मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनऊ जैनेंद्र कुमार पांडे के स्थान पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष लखनऊ नियुक्त किए गए हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायालय में विशेष न्यायाधीश के रूप में भी नियुक्त किया गया है।

जैनेंद्र कुमार पांडे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ नियुक्त किए गए हैं। हुसैन अहमद अंसारी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखनऊ अब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मामलों की सुनवाई के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, लखनऊ बनाए गए हैं। वह विवेकानंद शरण त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जिन्हें अब पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण उन्नाव बनाया गया है।

 

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments