अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के द्वारा अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर और महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क मुट्ठीगंज में श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मां भारती के लाल चंद्रशेखर आजाद मां भारती की स्वाधीनता के लिए अंग्रेजी सरकार से अंतिम सांस तक लड़ते रहे उन्होंने कभी गुलामी स्वीकार नहीं किया और अंतिम सांस तक आजाद रहे वहीं मां भारती के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले स्वातंत्र्यवीर सावरकर अंग्रेज सरकार के विरोध में कठिनतम परिस्थितियों, यातनाओं और संघर्षों के बीच भी उन्होंने अपने विचारों, आदर्शों और उद्देश्य से कभी समझौता नहीं किया। राष्ट्रस्वाभिमान और स्वाधीनता के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता ने देशभक्ति की ज्योति को जन-जन के हृदय में प्रज्वलित करने का कार्य किया। दोनों महान क्रान्तिकारियों का जीवन मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण, त्याग और तप आज भी हमें कर्तव्यपथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा ।सचांलन अभिलाष केसरवानी ने किया ।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अजय अग्रहरि,अभिलाष केसरवानी शत्रुघ्न जायसवाल, नीरज केसरवानी किशन चंद्र जायसवाल, सुनील केसरवानी दीपक केसरवानी, सचिन गुप्ता, पद्माकर श्रीवास्तव, राजेश शर्मा विष्णु त्रिपाठी, कमलेश केसरवानी आदि रहे।

Anveshi India Bureau



