Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajअहमदाबाद विमान हादसे में मृत यात्रियों को दी गई श्रद्धांजलि 

अहमदाबाद विमान हादसे में मृत यात्रियों को दी गई श्रद्धांजलि 

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रयागराज की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय आनंदा आश्रम सिविल लाइन्स में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम अहमदाबाद विमान हादसे में मृत यात्रियों तथा मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में इस घटना से हताहत हुए मेडिकल छात्रों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया गया। बैठक में एकत्रित हुए पदाधिकारियों ने दिवंगत हुए लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। साथ ही मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संयोजक और वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा हृदय विदारक है। गंगा दत्त जोशी और नागेंद्र ने अहमदाबाद विमान हादसे को राष्ट्रीय क्षति बताया। इस मौके पर बैठक में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश के नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ ने कहा कि जल्द से जल्द नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। फाउंडेशन के जो भी आयाम हैं उन सभी में नए पदाधिकारियों को जोड़कर इसे और उपयोगी बनाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ, गंगा दत्त जोशी, नागेंद्र, वंदना तिवारी, भोला तिवारी, आनंद अग्रवाल, रविन्द्र, अनिल, रामानुज दुबे, मनीष द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments