Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज स्टेशन से ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिक लड़कियों को...

प्रयागराज स्टेशन से ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिक लड़कियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया

रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज जंक्शन के उप निरीक्षक गौरव को प्रयागराज जंक्शन पर गस्ट के दौरान प्लेटफार्म संख्या -1 पर फुट ओवर ब्रिज की नीचे, 2 नाबालिक लड़कियां बैंच पर पिट्ठू बैग के साथ सोते हुए मिली । उप निरीक्षक गौरव ने ‘ऑपरेशन मेरी सहेली’ में तैनात महिला कांस्टेबल अंजू देवी को बुलाकर पूछताछ कराने पर लड़कियों ने बताया कि वह दोनों बहनें हैं । दोनों लड़कियों ने अपनी उम्र 16 वर्ष एवं 17 वर्ष बतायी एवं निवास -मेरठ बताया, इनमें से 16 वर्षीय लड़की दिव्यांग होना भी बताया।

लड़कियों ने बताया कि वह जॉब ढूंढने व स्कूल में एडमिशन लेने के लिए घर से निकली हैं । पुनः गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि दूर के भैया के दोस्त हमें बनारस जाने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर छोड़कर चले गए । हम लॉग बनारस पहुंचकर विश्वनाथ मंदिर में रुककर उनका इंतजार करेंगे और कुछ दिन बाद संपर्क करने पर वह हमें जॉब दिला देंगे । लड़कियां दूर के भैया का नाम पता नहीं बता पायीं ।

रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज ने दोनों लड़कियों को अगली कार्यवाई के लिए चाइल्ड लाइन, प्रयागराज के सुपुर्द कर दिया ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments