Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajUmesh Pal Case : फरार चल रही शाइस्ता ने कई महीने तक...

Umesh Pal Case : फरार चल रही शाइस्ता ने कई महीने तक दिल्ली में बनाया था ठिकाना, अतीक के करीबी ने किया खुलासा

माफिया अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन के दिल्ली में छिपे होने की सूचना पर पुलिस की टीमें एक बार फिर सक्रिय हो गई हैं। अलग-अलग राज्यों में उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किए गए माफिया के भांजे ने बताया कि सात माह पहले उसने शास्ता से दिल्ली स्टेशन पर मुलाकात की थी।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही 50 हजार की इनामी और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने कई महीने तक नई दिल्ली में अपना ठिकाना बनाया था। पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें उसको कई राज्यों में खोज रही थीं, लेकिन शाइस्ता दिल्ली में छिपी थी। इसका खुलासा गत दिनों पुलिस के हत्थे चढ़े माफिया अतीक अहमद के भांजे जका ने पुलिस को पूछताछ में बताया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने दिल्ली में माफिया की पत्नी की खोजबीन शुरू कर दी है।

माफिया अतीक के भांजे जका ने पुलिस को बताया कि सात महीने पहले उसने शाइस्ता परवीन से दिल्ली स्टेशन पर मुलाकात की थी। इसके बाद वह कहां गई इसका पता नहीं चल सका। पुलिस सूत्रों की माने तो फरार चल रही शाइस्ता काफी समय से दिल्ली में स्टेशन के पास ही अपना ठिकाना बनाकर रह रही थी। वह अतीक के करीबियों से मुलाकात भी कर रही थी। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

शाइस्ता पर है 50 हजार का इनाम

शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम है और अप्रैल में जैनब व आयशा पर 25-25 हजार का इनाम घोषित हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे में अब पुलिस उन पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। उन पर इनाम की राशि बढ़ाकर जल्द ही 50-50 हजार की जा सकती है। जैनब हटवा की रहने वाली है और उमेश पाल की हत्या के बाद कुछ दिनों तक शहर में ही रही। अतीक-अशरफ को साबरमती व बरेली जेल से पेशी पर प्रयागराज लाए जाने के दौरान भी वह देखी गई। हालांकि, इसके बाद अचानक से वह गायब हो गई। यही हाल मेरठ की रहने वाली आयशा नूरी का रहा।

शाइस्ता पर बढ़ सकती है इनाम की राशि

आयशा नूरी व जैनब के सात ही अब शाइस्ता परवीन पर इनाम बढ़वाने की कार्रवाई भी हो सकती है। अभी उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। हालांकि, अब तक उसका कुछ अता-पता नहीं चल सका है। दिल्ली में उसके छिपे होने की सूचना पर पुलिस की टीमें एक बार फिर से हरकत में आ गई हैं।

शाइस्ता और उसके बेटों पर दर्ज है मुकदमा
उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन सहित उसके बेटों अली, उमर और असद पर मुकदमा दर्ज है। सभी पर हत्यारों से मिलने और साजिश रचने का आरोप है। घटना के बाद से ही शाइस्ता फरार चल रही है। असद अहमद सीसीटीवी में गोली चलाते हुए नजर आया था। पुलिस एनकाउंर में उसे ढेर किया जा चुका है। दो बेटे उमर और अली जेल में बंद हैं। दोनों पर हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप है।

शाइस्ता की तलाश में पुलिस की टीमों ने दिल्ली में डाला डेरा

माफिया अतीक अहमद की पत्नी और 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस की टीमों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी के माध्यम से माफिया की पत्नी की खोजबीन में जुट गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि शाइस्ता ने अपना ठिकाना बदल दिया होगा। अतीक के भांजे जका अहमद के खुलासे के के बाद पुलिस की टीमें शाइस्ता परवीन, जैनब और आयशा नूरी की तलाश में फिर से जुट गई हैं।

Courtsy amarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments