Umesh Pal Murder Case : माफिया अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के खिलाफ पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही वह फरार चल रही है। अतीक की पत्नी के खिलाफ पहले ही पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
Umesh Pal Hatyakand : उमेश पाल हत्याकांड मामले में वांछित जैनब फातिमा उर्फ रूबी के ऊपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जैनब फातिमा माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी है। वह उमेश पाल की हत्या के बाद से ही फरार चल रही है। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी। माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ पहले ही 50 हजार का इनाम घोषित है। वह भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
Courtsy amarujala