Friday, December 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajपूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का प्रयागराज में स्वागत, SAR अभियान पर...

पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह का प्रयागराज में स्वागत, SAR अभियान पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह रविवार को एक निजी कार्यक्रम के तहत प्रयागराज पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा के चल रहे SAR अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था की शुद्धिकरण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और देश में रह रहे अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध प्रभावी कदम साबित होगा। उनके अनुसार, फर्जी वोटिंग और बाहुबल के सहारे राजनीति करने वालों की राह अब आसान नहीं रहेगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासी पहले मेड इन अमेरिका और मेड इन चाइना वस्तुओं की ओर आकर्षित होते थे, लेकिन आज मेक इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहले सत्ता राजभोग का केंद्र मानी जाती थी, जबकि अब सत्ता राष्ट्र विकास और जनसेवा का माध्यम बन चुकी है।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रयागराज प्रवास के दौरान महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य से शिष्टाचार भेंट की, जिसके उपरांत वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

स्वागत करने वालों में राजेश केसरवानी, नटवरलाल भारती, राजेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, किरन जायसवाल, प्रमोद मोदी, सुभाष वैश्य, हिमालय सोनकर, प्रशांत शुक्ला, अंकुश शर्मा, गिरजेश मिश्रा, पवन मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments