महापौर कैंप कार्यालय कीडगंज में मन की बात का 121 वां संस्करण का आयोजन किया गया इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को श्रवण किया और कहा कि ममता युक्त समता युक्त समाज के निर्माण में प्रधानमंत्री जी के विचार राष्ट्र के लिए उपयोगी है और आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को आत्मसात करते हुए भूकंप प्रभावित म्यांमार में सहायता तथा दुनिया के कई देशों तक वैक्सीन पहुँचाकर मानवता का आदर्श स्थापित कर रहा है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभिनव अभियानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है, वहीं आतंकवाद के विरुद्ध कठोर और निर्णायक कदम भी उठाए जा रहे हैं। और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नया भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए कटिबद्ध है और
आतंकवाद के विरुद्ध इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी एकजुट हैं और पूर्ण दृढ़ता के साथ अपने प्रधानमंत्री जी के साथ हैं।
इस अवसर पर राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी ,गिरजेश मिश्रा, पार्षद मुकेश लारा, पार्षद रूद्र सेन जायसवाल ,नरेंद्र जयसवाल, विकास बाबू जायसवाल,अजय शर्मा, अजय अग्रहरि, विष्णु त्रिपाठी ,शिव मोहन गुप्ता, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau



