केंद्रीय राज्य मंत्री केंद्रीय कार्य संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का प्रयागराज आगमन पर आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुट्ठीगंज में स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी के अनुसार इस बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय कार्य संसदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार-बार वोट चोरी के नाम पर झूठ बोलकर चुनाव आयोग के ऊपर गलत आरोप लगाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और एक षड्यंत्र के तहत भारत के अंदर बांग्लादेश और नेपाल की जैसी स्थिति पैदा करना चाह रहे उन्होंने कहा जब जनता उन्हें नहीं जीता रही है तो लोकतंत्र की हत्या करके जबरन सत्ता पर काबिज होना चाह रहे हैं है और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है।
इसलिए वह हताश और परेशान है और जब राहुल गांधी से उनके द्वारा लगाए गए आरोपी को प्रमाणित करने के लिए कहा जाता है तो वह भाग खड़े होते हैं।

उन्होंने इसके पहले भी कई आरोप लगे जिसकी वजह से उन्हें सुप्रीम कोर्ट से फटकार भी पड़ी है उन्होंने कहा कि जब लोकसभा के चुनाव में वोट चोरी हुई है तो राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से कैसे चुनाव जीत गए क्या उन्होंने वोट की चोरी की थी अगर की थी तो वे देश की जनता को बताएं और कहा कि बिहार की जनता आने वाले विधानसभा के चुनाव में राहुल गांधी को उनके द्वारा दुष्प्रचार किए जाने पर बिहार की जनता उन्हें बुरी तरह हराकर करके सबक सिखाएगी और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और भारत पूरे विश्व में चौथी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की समरी शक्ति बड़ी है जिसके कारण अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बौखलाहट के शिकार हो चुके हैं एक तरफ वह मोदी को अपना मित्र मानते हैं दूसरी तरफ भारत पर टैरिफ लगाकर भारत के ऊपर दबाव बनाना चाहते हैं लेकिन भारत झुकने वाला नहीं है भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर संकट से उबरना जानता है उन्होंने पत्रकारों से कहा राहुल गांधी एक तरफ संविधान की बात को करते और दूसरी तरफ संवैधानिक संस्थाओं का गला घोट रहे और बदनाम कर रहे हैं और कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है अपने फायदे के लिए संविधान की हत्या करना इसका प्रमाण है पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपना चुनाव बढ़ाने की खातिर देश के अंदर आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की और संविधान की हत्या की लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जरूरत के हिसाब से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी दलों से चर्चा करते हुए संविधान में संशोधन किया है।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ,एम एल सी सुरेंद्र चौधरी , प्रवक्ता राजेश केसरवानी कुमार नारायण, पूर्व पार्षद विजय पुर्शवानी, अतुल खन्ना,अजय अग्रहरि, शत्रुघ्न जायसवाल,गौरी शंकर वर्मा पार्षद अजय हेला मनु कक्कड, आदि भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।
Anveshi India Bureau



