Sunday, September 14, 2025
spot_img
HomePrayagrajUP : सांसद चंद्रशेखर आजाद को नजरबंद करने पर भड़के भीम आर्मी...

UP : सांसद चंद्रशेखर आजाद को नजरबंद करने पर भड़के भीम आर्मी के कार्यकर्ता, पुलिस के वाहनों को तोड़ा, जमकर बवाल

करछना के भडेवरा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया। चक्का जाम खुलवाने पहुंची थी पुलिस की टीम भाग निकली।

करछना के भडेवरा में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर किया हमला कर दिया। डायल 112 की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के बाद उसे पलट दिया। चक्का जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की टीम भाग निकली। डीसीपी, एसीपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर आजाद को सर्किट हाउस में नजरबंद किए जाने से कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। कई प्राइवेट वाहनों में भी की तोड़फोड़ की गई। ईंट-पत्थर चलाए गए।

नैनी थाने की जीप में भी तोड़फोड़ की। सर्किट हाउस में नजर बंद किए गए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, मंडल प्रभारी अनिल कुमार गौतम का कहना है कि चंद्रशेखर कौशाम्बी के लोहंदा गांव में पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। डीपी नगर अभिषेक भारती का कहना है कि कौशाम्बी में कानून व्यवस्था के मद्देनजर लोहदा गांव में जाने की अनुमति नहीं है, इस नाते उन्हें रोका गया तो वह सर्किट हाउस में ही बैठ गए।

 

Bhim Army workers got angry after MP Chandrashekhar was put under house arrest, vandalised police vehicles
भीम आर्मी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कई निजी वाहनों में आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मची रही।
Bhim Army workers got angry after MP Chandrashekhar was put under house arrest, vandalised police vehicles

 

आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बवाल करने के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। जनपद के दर्जन भर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच  गई।
Bhim Army workers got angry after MP Chandrashekhar was put under house arrest, vandalised police vehicles
नैनी में बवाल के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निजी वाहनों को भी निशाना बनाया। परिवहन निगम की बसों में भी तोड़फोड़ की गई। वाहनों जला दिए गए और बड़ी संख्या में वाहनों को गड्ढे में  गिरा दिया गया।
Bhim Army workers got angry after MP Chandrashekhar was put under house arrest, vandalised police vehicles
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है। दुकानें बंद हो गई हैं। उपद्रव करने वाले भूमिगत हो गए हैं। पुलिस ने सड़क पर जले वाहनों को किनारे कराकर यातायात चालू करा दिया है।
Bhim Army workers got angry after MP Chandrashekhar was put under house arrest, vandalised police vehicles
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पाया।

भीम आर्मी ने जमकर मचाया उत्पात

 

Bhim Army workers got angry after MP Chandrashekhar was put under house arrest, vandalised police vehicles
तीन हजार की संख्या में मौजूद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया। कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के पहुंचने के बाद हालात काबू में हुए। कई भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुल एक घंटे से अधिक समय तक उनके द्वारा पथराव किया गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा पहुंचे तब स्थिति को काबू किया गया।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments