Sunday, September 14, 2025
spot_img
HomePrayagrajUP Board Exam Result: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का कल...

UP Board Exam Result: यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का कल जारी होगा परिणाम, इस समय देख पाएंगे नतीजे

UP Board Result 2025 News: यूपी बोर्ड शुक्रवार, 25 अप्रैल को नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए आप amarujala.com/results पर जाएं।

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम कल जारी किया जाएगा। बोर्ड दोपहर 12.30 बजे परिणाम घोषित करेगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी साझा की है। इसी के साथ कल करीब 54 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त हो जाएगा। यूपी बोर्ड शुक्रवार, 25 अप्रैल को नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी करेगा। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए आप amarujala.com/results पर जाएं, फिर बोर्ड्स की सूची से “UP Board” का चयन करें। इसके बाद, 10वीं के छात्र “Class 10th Result” और 12वीं के छात्र “Class 12th Result” वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।

 

 

 

 

UPMSP UP Board Result 2025: यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट, क्रमवार जानें पूरी प्रक्रिया

  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से “UP Board” का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र “Class 10th Result” और 12वीं के छात्र “Class 12th Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो “Download” बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

 

 

Courtsy amarujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments