माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और करीब 80 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और करीब 80 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी गई हैं। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 12,07,726 छात्राएं हैं।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार छात्राओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है, जबकि परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। पिछले वर्ष परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक 8,140 केंद्रों पर 13 कार्य दिवस में संपन्न हुई थी और मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 केंद्रों पर कराया गया था। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि इस बार परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार इंटरमीडिएट में छात्राओं की संख्या में गिरावट आई है, हालांकि कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग स्थिर बनी हुई है।
संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी (वर्ष 2026)
संस्थागत : 13,14,000 छात्र, 11,77,364 छात्राएं (कुल 24,91,373)
व्यक्तिगत: 54,345 छात्र, 30,362 छात्राएं (कुल 84,709)
पिछले वर्षों का संक्षिप्त विवरण
2020: 25,86,339 परीक्षार्थी (11,22,131 छात्राएं)
2021: कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई
2022: 24,10,971 परीक्षार्थी (10,87,015 छात्राएं)
2023: 27,68,180 परीक्षार्थी (12,20,622 छात्राएं)
2024: 25,78,007 परीक्षार्थी (11,49,700 छात्राएं)
2025: 27,05,009 परीक्षार्थी (12,46,306 छात्राएं)
2026: 25,76,082 परीक्षार्थी (12,07,726 छात्राएं)
Courtsyamarujala.com



