Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshUP: छह जिलों की सीमा... रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे...

UP: छह जिलों की सीमा… रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे दरिंदे; किशोरी से गैंगरेप और मौत की कहानी

नौकरी के लिए घर से निकली दो किशोरियों को झांसा देकर तीन युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया। कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।

 ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से शाम सात बजे के करीब किशोरियों को कार में बैठाकर आरोपी तीनों युवक रातभर एक्सप्रेसवे और हाईवे पर घूमते रहे। इस दौरान गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर की सीमा से गुजरे। रास्ते में कई टोल प्लाजा और हाईवे के कैमरे भी सामने आए होंगे लेकिन कहीं निगाह में नहीं आ सके। 

किशोरी के मुताबिक, इस दौरान युवकों ने हाईवे पर ही चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। चलती कार से एक किशोरी को फेंकने और दूसरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात ने उत्तर प्रदेश पुलिस की चौकसी पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
आरोपी संदीप और अमित सूरजपुर से किशोरियों को कार में बैठाने के बाद गाजियाबाद पहुंचे। यहां लोनी निवासी अपने साथी गौरव को साथ लिया। फिर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे। एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद बागपत सीमा में घुसे। वहां से मेरठ के जानी में पहुंचकर एक किशोरी को धक्का देकर कार से फेंक दिया।
Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
इसके बाद मेरठ शहर होते हुए बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे। हाईवे पर ही दूसरी किशोरी से कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। हापुड़ और बुलंदशहर होते हुए अगले दिन सुबह करीब सात बजे खुर्जा पहुंचे। वहां दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को छोड़कर तीनों आरोपी भाग गए।

Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
लगभग 12 घंटे तक आरोपी हाईवे और एक्सप्रेसवे पर घूमते रहे। छह जिलों की सीमा में कई थाने, पुलिस चेक पोस्ट, हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस के साथ टोल प्लाजा भी आए होंगे। हाईवे पर एक्सप्रेसवे पर कैमरे भी लगे हैं, बावजूद कहीं पुलिस की नजर में नहीं आए।
Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
बुलंदशहर हाईवे पर चलती कार में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म 
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में नौकरी के लिए घर से निकली दो किशोरियों को झांसा देकर तीन युवकों ने अपनी कार में बैठा लिया। कार पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर ले जाकर उन्हें जबरन बीयर पिलाई और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरठ के जानी क्षेत्र में ले जाकर एक किशोरी को फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
सहेली के साथ नौकरी की तलाश में घर से निकली थी पीड़िता
मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद की किशोरी गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। किशोरी ने सात मई को खुर्जा नगर थाना पहुंचकर अपनी शिकायत में बताया कि छह मई को सहेली के साथ नौकरी की तलाश में घर से शाम सात बजे निकली थी। तभी अमित और उसका दोस्त संदीप कार लेकर आ गए। उन्होंने दोनों को कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर अमित ने एक अज्ञात युवक को भी कार में बैठा लिया।

Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
दोनों सहेलियों को जबरन बीयर पिलाई
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते से बीयर खरीदी और जबरन दोनों सहेलियों को भी पिलाई। इसके बाद आरोपी पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रात 1:30 बजे तक कार को घुमाते रहे। इस दौरान घर जाने की जिद पर आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। पीड़िता और उसकी सहेली ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने एक्सप्रेसवे छोड़ दिया और मेरठ के जानी क्षेत्र में उसकी सहेली को कार से फेंक दिया। इसके बाद आरोपी बुलंदशहर हाईवे पर आ गए।
Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
सामूहिक दुष्कर्म के बाद खुर्जा में हाईवे पर छोड़कर भागे आरोपी
रास्ते में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सात मई की सुबह करीब सात बजे पीड़िता को आरोपियों ने खुर्जा में मंदिर मार्ग पुराने हाईवे पर कार से उतार दिया। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया। अरनिया पुलिस ने शनिवार दोपहर मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों संदीप व अमित निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा और गौरव निवासी लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Bulandshahr harassment Story Accused crossed borders of six districts expressway and highway for 12 hours
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर 
पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस किशोरी को कार से मेरठ में धक्का देकर फेंका गया था, उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के बाद मेरठ पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी, बुलंदशहर 
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments