Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshUP: पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते,...

UP: पांच से 10 लाख में खरीदते, एक करोड़ तक में बेचते, विदेशी समेत 50 की किडनी बदली, ‘किडनी मंडी’ की पूरी कहानी

कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने आईएमए उपाध्यक्ष, उसके पति और तीन अस्पताल संचालक समेत छह गिरफ्तार किए हैं। आरोपी जरूरतमंद से पांच से 10 लाख में किडनी खरीदते थे और उसे एक करोड़ रुपये तक में बेच देते थे। आइए जानते हैं पूरी कहानी

अवैध रूप से किडनी की खरीद-फरोख्त कर ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह के तार विदेश तक फैले हैं। गिरोह ने पिछले दो साल में अवैध ढंग से 50 से अधिक मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट की। 3 मार्च को भी आहूजा हॉस्पिटल में दक्षिण अफ्रीका की महिला अरेबिका की अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।

29 मार्च को इसी आहूजा अस्पताल में हुए अवैध ट्रांसप्लांट से गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

इसके बाद पुलिस ने गिरोह में शामिल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कानपुर की उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति आहूजा, उसके पति डॉ. सुरजीत, दलाल शिवम अग्रवाल एवं तीन अस्पताल संचालकों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में मेडलाइफ हॉस्पिटल का संचालक राजेश कुशवाहा, प्रिया हॉस्पिटल का संचालक नरेंद्र सिंह, आरोही हॉस्पिटल का संचालक राम प्रकाश कुशवाहा शामिल है।
 
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना मिली

किडनी रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि रावतपुर थाने के दरोगा को अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना मिली थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने काकादेव के नवीन नगर निवासी आरोपी डॉक्टर दंपती के केशवपुरम रोड स्थित आहूजा हॉस्पिटल, कल्याणपुर आवास विकास-एक स्थित प्रिया हॉस्पिटल, पनकी-कल्याणपुर रोड स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल में छापा मारा।
 
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि किडनी देने वाला युवक मूलरूप से बिहार का रहने वाला आयुष है। वह देहरादून में एमबीए के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है जबकि किडनी लेने वाली मरीज मुजफ्फरनगर निवासी पारुल तोमर हैं। किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया आहूजा हॉस्पिटल में हुई थी। 
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators

इसके बाद आरोपियों ने दोनों मरीजों को गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) की पथरी का मरीज बताकर मेडलाइफ और प्रिया हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें गिरोह के अन्य सदस्य व डॉक्टरों की तलाश में दिल्ली, नोएडा के लिए रवाना हो गई हैं।

Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators

जांच के दायरे में आए तीन अन्य नर्सिंगहोम संचालकों को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि दलाल शिवम आठवीं पास है। वह खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को फंसाता था।

Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
नोएडा से आती थी डॉक्टरों की टीम, पुलिस ने तेज की तलाश
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रांसप्लांट करने वाले नोएडा निवासी डॉ. रोहित, डॉ. अफजाल, डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग की तलाश की जा रही है। डॉ. अफजाल और अन्य आरोपी टेलीग्राम चैनल के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में रहते थे।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
जरूरतमंदों से पांच से 10 लाख रुपये में किडनी खरीदते थे और उसे 60 लाख से एक करोड़ रुपये तक में बेच देते थे। काली कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा डॉ. रोहित लेता था। दिल्ली एनसीआर के भी कुछ अन्य डॉक्टर गिरोह में शामिल है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
टेलीग्राम के जरिये रहते थे संपर्क में, एक करोड़ तक में बेचते थे किडनी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. रोहित, मरीज पारुल से संपर्क करने वाले नोएडा के अफजाल, वैभव और अनुराग की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अफजाल और अन्य आरोपी टेलीग्राम चैनल के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में हैं।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
90 लाख रुपये में बेची किडनी
शुरुआती जांच में पता चला था कि दलाल शिवम का आयुष से दस लाख रुपये में किडनी का सौदा हुआ था। किडनी निकालने के बाद शिवम ने आयुष को 9.5 लाख रुपये ही दिए थे। शेष रकम मांगने पर शिवम टालमटोल करने लगा।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
आयुष ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच के बाद पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आयुष को छह लाख रुपये में किडनी देने के लिए राजी कर लिया था।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
मेडलाइफ कागजों पर सील पड़ताल में संचालित मिला
किडनी कांड में स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे दिन तीन अस्पतालों में से मेडलाइफ अस्पताल को सील कर दिया और बाकी दो अस्पतालों को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है। संवाद न्यूज एजेंसी ने मंगलवार अस्पतालों की पड़ताल की तो तीनों अस्पताल ही खुले नजर आए।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators

मेडलाइफ व आहूजा हॉस्पिटल खुले मिले लेकिन सन्नाटा पसरा था जबकि प्रिया अस्पताल में रोगियों को भर्ती करने के साथ ही डॉक्टर उनका इलाज भी करते मिले। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि मेडलाइफ को सील कर दिया गया है। आहूजा और प्रिया अस्पताल को जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रखने का नोटिस दिया गया है। इस दौरान उन्हें भर्ती रोगियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने और अस्पतालों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
चलते मिले अवैध अस्पताल, डर से नहीं पहुंचे डॉक्टर
अवैध अस्पतालों की स्थिति जानने के लिए संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से मंगलवार को कल्याणपुर में संचालित अस्पतालों की पड़ताल की गई। अवैध अस्पताल भी संचालित मिले। ये वे अस्पताल थे जिन पर स्वास्थ्य विभाग ने खुद नोटिस चिपकाया था या उन्हें सील किया था। हालांकि इन अस्पतालों में डर की वजह से डॉक्टर नहीं पहुंचे।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
आरोपों की पुष्टि होने पर आईएमए लेगा एक्शन 
डॉ. प्रीति और पैथोलॉजिस्ट पति डॉ. सुरजीत आहूजा की गिरफ्तारी के बाद आईएमए ने आपात बैठक बुलाई। विचार-विमर्श के बाद जांच कमेटी गठित की गई। यह तय हुआ कि सारे तथ्यों को परखने, डॉ. प्रीति से बात करने पर सत्य पता किया जाएगा। इसके बाद एक्शन लिया जाएगा।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
एसोसिएशन ने अपने नेशनल हेडक्वार्टर को इस संबंध में सूचित कर निर्देश मांगे हैं। परेड स्थित आईएमए भवन में हुई बैठक में कहा गया कि अभी इस मामले में डॉ. प्रीति आहूजा और डॉ. सुरजीत से किसी की बात नहीं हुई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने बताया कि बुधवार या गुरुवार को वह उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति से मिलेंगे। सत्यता का पता करने के बाद एक्शन तय किया जाएगा। नेशनल हेडक्वार्टर से भी निर्देश आएंगे। जांच कमेटी में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मेहरोत्रा और सचिव डॉ. शालिनी मोहन हैं। डॉ. शालिनी ने कहा कि डॉ. प्रीति फिजीशियन है और डॉ. सुरजीत पैथोलॉजिस्ट। इनमें कोई सर्जन नहीं है। दोनों ही प्रत्यारोपण नहीं कर सकते।
Illegal Kidney Transplant Scandal Six Arrested Including IMA Vice President Her Husband and Three Operators
हो सकती है ये सजा
किडनी कांड रैकेट के आरोपियों पर मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 की धारा 18, 19, 20 एवं बीएनएस की 143 और 3(5) की धाराएं लगाई गई हैं। धारा 18 अवैध रूप से मानव अंग निकालने से संबंधित है। इसमें 10 साल तक की कैद और 20 लाख रुपये तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। धारा 19 में इसमें किसी को मानव अंग देने के लिए रजामंद करने पर दस साल तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। धारा 20 में पांच साल तक की सजा या 20 लाख तक का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है। मेडिकल प्रोफेशनल (डॉक्टर आदि) शामिल होने पर उनका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। वहीं बीएनएस की धारा 143 में एक से अधिक व्यक्तियों का दुर्व्यापार करने वाले को उम्र कैद और जुर्माना से भरना पड़ सकता है। धारा 3(5) सामूहिक आपराधिक दायित्व को बताती है।
Courtsyamarujala.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments