Friday, October 18, 2024
spot_img
HomePrayagrajUP By Election : सपा ने उप चुनाव के लिए घोषित किए...

UP By Election : सपा ने उप चुनाव के लिए घोषित किए प्रत्याशी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए मुस्तफा सिद्दीकी पर दांव लगाया है। सपा से टिकट के लिए दर्जन भर से अधिक नेता दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने मुस्लिम नेता को अपना उम्मीदवार बनाया है। फूलपुर विधानसभा सीट भाजपा विधायक प्रवीण पटेल के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई है।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा बुधवार को कर दी। फूलपुर विधानसभा सीट से सपा ने मुस्तफा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। फूलपुर विधानसभा सीट भाजपा विधायक रहे प्रवीण पटेल के फूलपुर लोकसभा से सांसद चुने जाने के कारण रिक्त हुई है। सपा ने पड़ोसी जनपद मिर्जापुर की मझवां सीट से डॉ. ज्योति बिंद को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सपा से प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 

 

 

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments