उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एक समय था।
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि एक समय था जब प्रदेश में गुंडों और आतंकियों के बम फूटते थे, लेकिन आज मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में ‘हर-हर बम-बम’ गूंज रहा है और विकास की गंगा बह रही है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी मजबूत है कि देश की बेटियां आधी रात को भी कहीं भी बेखौफ आ-जा सकती हैं। उन्होंने कहा, योगी सरकार के डर से गुंडे या तो ऊपर चले गए हैं या कहीं छिपे बैठे हैं।
डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की चाहत है कि हर गरीब चांदी की चम्मच से भोजन करे। उन्होंने मुफ्त राशन, निशुल्क इलाज, किसान सम्मान निधि और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। मंत्री ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी कॉरिडोर और प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ का उल्लेख करते हुए इसे दुनिया के लिए मिसाल बताया।
उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और वर्तमान में अमेरिका-इजरायल-इरान संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम मोदी की कूटनीति के कारण ही भारतीय सुरक्षित वतन लौट रहे हैं। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजेश केसरवानी, पुष्पराज सिंह, धनंजय सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, रवि केसरवानी, पवन श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी रही।
नौ वर्ष में 156 करोड़ पर्यटक आए यूपी में, इसमें से 70 करोड़ पहुंचे प्रयागराज
प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017 से अब तक 156 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ। इसमें से तकरीबन 70 करोड़ प्रयागराज पहुंचे। योगी सरकार के सत्ता में आने से पहले यहां पर्यटकों के आगमन की संख्या 4.25 करोड़ थी। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने संगम नगरी में संचालित तमाम सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का ब्यौरा भी दिया।
Courtsyamarujala.com



