Prayagraj News : सिविल लाइंस इलाके में किराए पर कमरा लेकर यूपीएससी की तैयारी करने वाले एक प्रतियोगी छात्र ने लड़की बनने के लिए अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। एक चिकित्सक से सलाह पर उसने खुद ही एनीस्थिसिया का इंजेक्शन लगाकर कमर के नीचे का भाग सुन्न कर दिया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। कई घंटे बाद भी रक्तस्राव न रुकने और तेज दर्द होने पर वह चीखने चिल्लाने लगा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। लड़की बनने की चाहत में 17 वर्षीय एक प्रतियोगी छात्र ने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। उसने घर पर ही प्राइवेट पार्ट को काटकर मरहम पट्टी कर दी। बाद में दर्द बढ़ने और हालत नाजुक होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। युवक का कहना है कि उसे बचपन से ही लगता था कि वह लड़की है, सिर्फ उसका शरीर ही लड़के का है। इसी कसमकश में उसने प्राइवेट पार्ट को काटकर शरीर से अलग कर दिया।