मथुरा के वृंदावन में रुक्मणी विहार स्थित श्री सिद्धिविनायक होटल में आग लग गई। बुधवार को होटल के शुभारंभ से पहले पूजन के दौरान लगी आग में तीन बच्चे झुलस गए। होटल में आग लगने की सूचना पर आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
मथुरा के जिलाधिकारी ने बताया कि रुक्मणी विहार में सिद्धिविनायक होटल बनाया गया था। बुधवार को इस होटल का उदघाटन किया जा रहा था। उसी दाैरान शाॅट सर्किट से होटल में आग लग गई। होटल पूरी तरह से जल गया है। हादसे एक बच्चा और महिला चोटिल हुए हैं। होटल में आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी।
Courtsyamarujala.com



