Friday, February 13, 2026
spot_img
HomePrayagrajUP : केशव मौर्य बोले- जो भारत में रहेगा वह वंदे मातरम...

UP : केशव मौर्य बोले- जो भारत में रहेगा वह वंदे मातरम कहेगा, इसमें कोई संदेह नहीं

Keshav Prasad Maurya News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भारत में रहेगा उसको वंदे मातरम कहना होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र का उत्तर प्रदेश का बजट शानदार है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी के बजट को लेकर हर वर्ग में काफी उत्साह है। रोजगार की संभावनाएं बढेंगी। प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला भी बनेगा। इस तरह की व्यवस्था का बजट में की गई है। देश की जानी मानी कंपनियां भारत में और विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। इसका कारण है कि यहां पर रेल, हवाई और सड़क यातायात काफी सुगम है, जिससे पूरे विश्व के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं दिख रही हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव ने कहा कि जब से बिहार चुनाव में राजद की शर्मनाक हार हुई है तब से अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सपा शासन काल में माफिया का बोलबाला था। अपराधी थाने चलाते थे। आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे। पिछड़ों का दमन किया गया। उनकी जमीनों पर गुंडा और माफिया में कब्जा कर लिया। सांसद और विधायक अपराध में लिप्त रहते थे। इसे निजात पाने के लिए जनता ने सपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया है। कहा कि 2027 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

Courtsyamarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments