Bareilly News: अभिनेत्री सपना सिंह का बेटा सागर बरेली में अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
‘क्राइम पेट्रोल’ समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार का शव बरेली के इज्जतनगर इलाके में मिला। सागर यहां अपने मामा के घर रहता था। वह शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव अधलखिया गांव के समीप नाले से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद सागर की मां सपना सिंह मुंबई से बरेली पहुंच गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
14 वर्षीय सागर गंगवार शहर की आनंद विहार कॉलोनी में अपने मामा ओमप्रकाश के पास रहता था। वह स्प्रंगडेल स्कूल में आठवीं का छात्र था। पुलिस ने दोस्त अनुज समेत कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अनुज ने बताया है कि उन लोगों ने साथ में ड्रग्स ली थी। सागर को ओवरडोज हो गई और वह गिर पड़ा।
Courtsy amarujala.com