मुख्य आरोपी के अलावा साक्ष्य मिटाने वाले अस्पताल मैनेजर और चिकित्सक जेल भेजे गए। सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया था। पूर्व में गर्भपात कराने की भी आशंका जताई जा रही।
प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार स्थित मां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती की मौत का रविवार को खुलासा करते हुए चिकित्सक, मैनेजर समेत वार्डबॉय को जेल भेजा। आरोपी वार्ड बॉय के शादी से मना करने से क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खाकर जान देने की बात सामने आई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक, साइबर व फॉरेंसिक टीम की मदद ली।



