कौशांबी में एक शक्की पति ने चाकू से गला रेतकर पत्नी को मार डाला। आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। आरोपी ने बच्चों को खेलने के बहाने बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया।
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के नौढ़िया गांव में एक मजदूर ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी उसके चरित्र पर शक किया करता था। वारदात से पहले उसने बच्चों को खेलने के लिए घर से बाहर भेज दिया था। मामले में बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है।
नौढि़या गांव निवासी फूलचंद्र के मझले बेटे दीपू (15) ने बताया कि पिता इतना शक करते थे कि मां फूलमती (45) को घर से बाहर नहीं निकलने देते थे। घर के पास से पानी लाने का काम भी उसके भाई-बहन ही करते थे। वह अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे।



