Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshUP: क्रीम से करना चाहते थे चेहरा गोरा... पर अब दिखने लगे...

UP: क्रीम से करना चाहते थे चेहरा गोरा… पर अब दिखने लगे इंद्रधनुषी छल्ले; आंखों की रोशनी जाने तक का खतरा

क्रीम से चेहरा गोरा करना चाहते थे… पर अब इंद्रधनुषी छल्ले दिखने लगे हैं। क्रीम में मौजूद स्टेरॉयड से ग्लूकोमा हो रहा है। हैलट में हर महीने ऐसे 60 रोगी आ रहे हैं। बगैर डॉक्टरी सलाह आई ड्रॉप खरीदने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई है।

चेहरे पर ग्लो और गोरा दिखाने की चाहत में स्टेरॉयड वाली क्रीम लगाने से आंखों में ग्लूकोमा हो रहा है। साथ ही बिना डॉक्टरी सलाह स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप डालने से भी ग्लूकोमा हो रहा है। इससे आंखों में प्रेशर बढ़ जाता है, इंद्रधनुषी छल्ले दिखने लगते हैं।

रोशनी जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। हैलट में हर महीने ऐसे 60 रोगी आ रहे हैं। हैलट में बीते एक साल में ऐसे 720 रोगी समस्या लेकर आए हैं। इनमें सात प्रतिशत रोगी गंभीर अवस्था में आए हैं।

जैसे ही उन्होंने गोरा होने के लिए स्टेरॉयड क्रीम लगाई या आंखों संबंधी दिक्कत होने पर आई ड्रॉप डाला तो 10 से 15 दिनों में ही स्टेरॉयड का असर होने लगा था। रोशनी के चारों ओर इंद्रधनुषी रंग के छल्ले या धुंधले घेरे, आंखों में लाली, दबाव, सिरदर्द जैसे दिक्कतें होने पर वे हैलट आए।

स्टेरॉयड ऑप्टिक तंत्रिका को नुकसान पहुंचाता है, जिससे आंखों की रोशनी तक चली जाती है। नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि जब लगातार स्टेरॉयड का प्रयोग करते हैं तो आंखों में प्रेशर बढ़ने लगता है और ग्लूकोमा की शक्ल लेकर ये और खतरनाक होता जाता है।

अस्पताल में ऐसे रोगी आते हैं, जिनसे पूछताछ में उन्होंने स्टेरॉयड क्रीम या आई ड्रॉप प्रयोग करने की बात कही है। रोगियों का कहना है कि दाग-धब्बे हटाने, चेहरे पर चमक और मुंहासे हटाने के लिए वे स्टेरॉयड क्रीम का प्रयोग लंबे समय से कर रहे थे।

कई रोगियों ने आंखों में खुजली-जलन आदि के लिए मेडिकल स्टोर से आई ड्रॉप ली थी। डॉक्टर की सलाह लिए बिना रोगियों ने जब मन हुआ आई ड्रॉप का प्रयोग किया। डॉ. शालिनी ने बताया कि बिना डॉक्टरी सलाह के क्रीम, आई ड्रॉप का प्रयोग न करें।

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments