Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajUP: आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने पर क्यों है विवाद...आगरा में...

UP: आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने पर क्यों है विवाद…आगरा में भी पुलिस अलर्ट, मंटोला में फैला आक्रोश

I Love Mohammad Controversy: आई लव मोहम्मद के पोस्टर का विवाद कानपुर के रावतपुर से शुरू हुआ, जो आगरा में भी पहुंच गया है। आगरा में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। इसकी जानकारी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई।

कानपुर में बारावफात के जुलूस में आई लव मोहम्मद के पोस्टर का विवाद कई जिलों में फैल गया है। आगरा में भी बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर पोस्टर लगा दिए गए हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस सक्रिय हो गई। मंटोला क्षेत्र में पोस्टर हटवाने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शांति समिति के साथ बैठक की।

आई लव मोहम्मद पोस्टर का विवाद बढ़ने लगा है। कानपुर के रावतपुर में बारावफात जुलूस में पोस्टर लगाने का हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध किया था। यह मामला पूरी तरह से ठंडा भी नहीं पड़ा है कि आगरा में भी असर देखने को मिल रहा है। हरीपर्वत और मंटोला क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कर दिए गए। पुलिस ने मंटोला क्षेत्र में पोस्टर हटवा दिया। वजीरपुरा में भी पोस्टर लगाया गया। इस पर पुलिस पहुंची, तो लोग भी जुट गए। वह विरोध की तैयारी में थे। इस पर पुलिस वापस आ गई। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments