UPESSC TGT PGT Exam : उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के 30 हजार पदों और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
TGT PGT Exam Date : प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के 30 हजार पदों और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुई बैठक में अधियाचन के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई।
आयोग की अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय के नेतृत्व में हुई बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराए गए ई-अधियाचन के प्रारूप पर चर्चा की गई और अपेक्षा की गई कि विभागों द्वारा एनआईसी के माध्यम से एवं कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार पोर्टल को तैयार किया जाए। एनआईसी द्वारा पोर्टल विकासित करने में 10 से 15 दिनों का वक्त लग सकता है। इस दौरान उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ऑनलाइन व्यवस्था करते हुए रिक्तियों का विवरण इकट्ठा करेंगे।



