Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajUPPSC News : प्रतियोगी छात्रों और पुलिस से फिर हुई तीखी झड़प,...

UPPSC News : प्रतियोगी छात्रों और पुलिस से फिर हुई तीखी झड़प, आईडी प्रूफ मांगने पर भड़के छात्र, बुलाई गई फोर्स

मामला उस समय बिगड़ा जब आयोग के पास टीबी सप्रू रोड पर लगे बैरिकेडिंग के बीच से होकर छात्र यूपीपीएससी गेट की तरफ आ रहे थे। यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों छात्रों पर बाहरी होने का शक जताते हुए आईडी प्रूफ मांग लिया।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने बुधवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रतियोगी छात्र और पुलिस में झड़प हो गई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक आ गई। इससे हलचल मच गई। छात्रों के उग्र रुख को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुला ली गई। मामला उस समय बिगड़ा जब आयोग के पास टीबी सप्रू रोड पर लगे बैरिकेडिंग के बीच से होकर छात्र यूपीपीएससी गेट की तरफ आ रहे थे।

यहां पर तैनात पुलिसकर्मियों छात्रों पर बाहरी होने का शक जताते हुए आईडी प्रूफ मांग लिया। इसको लेकर छात्र उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। इससे स्थिति बिगड़ गई। छात्रों और पुलिस से काफी देर तक झड़प और नोकझोंक हुई। स्थिति मारपीट और हाथपाई तक पहुंच गई। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। यह देखते हुए मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली गई।

 

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments