Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajउत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का...

उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन

22सिप्तम्बर को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से ड्राईंग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज में किया गया। इसमें मुख्यालय में कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता तीन ग्रुप में करायी गयी। प्रथम ग्रुप (6 से 9 वर्ष) के बच्चों के लिए टॉपिक- मेरी प्यारी मॉ और पापा या आदरणीय महोदया, मेरी कक्षा अध्यापिका, द्वितीय ग्रुप (9 से 12 वर्ष) के बच्चों के लिए टॉपिक- खेल गतिविधियॉ- क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल, अपनी पसंद का कोई भी खेल (एक चुनें) या रेल यात्रा, तृतीय ग्रुप (12 से 15 वर्ष) के बच्चों के लिए टॉपिक- 10 साल बाद भारत का विजन या वर्तमान सोशल मीडिया युग में एक परिवार का दृश्य दिया गया था।

यह प्रतियोगिता श्रीमती चेतना जोशी, अध्यक्षा महोदया के दिशा-निर्देश में करायी गयी। इस अवसर पर सचिव श्रीमती ऋचा वर्मा, श्रीमती राखी जैन, श्रीमती चारू गुप्ता, श्रीमती साधना कुमार, श्रीमती अलका अग्रवाल, श्रीमती नीलम कुमार एवं श्रीमती वसुधा गुप्ता द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये गये।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments