प्रयागराज। शंभूनाथ रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड हॉस्पिटल में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन “ट्रांसफॉर्मिंग नर्सिंग प्रैक्टिस थ्रू इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और लीडरशिप” के द्वितीय दिवस का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसने ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व के प्रकाश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इसके उपरांत आयोजित सत्रों में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। प्रमुख वक्ताओं में, डॉ. अर्चना मौर्य, पीएचडी (नर्सिंग), विभागाध्यक्ष, चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग एवं प्रोफेसर-कम-वाइस प्रिंसिपल, श्रीमती राधिकाबाई मागे मेमोरियल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, महाराष्ट्र, डॉ. नविना जे. एच., पीएचडी (नर्सिंग), एसोसिएट प्रोफेसर, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग, आर.एम.एल कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, लखनऊ, डॉ. नीतू देवी, पीएचडी (नर्सिंग), नर्सिंग कंसल्टेंट, उत्तर प्रदेश स्टेट नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल, लखनऊ. उत्तर प्रदेश, प्रोफ. (डॉ.) श्वेता रानी सी.एम., पीएचडी (नर्सिंग), वाइस-प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज तथा प्रोफ. (डॉ.) श्वेता शर्मा, पीएचडी (नर्सिंग), वाइस-प्रिंसिपल, नारायण नर्सिंग कॉलेज, गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी, बिहार; सत्र के मॉडरेटर के रूप में डॉ. रीना पांडे, पीएचडी (नर्सिंग), प्रिंसिपल, वेदांता स्कूल ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) कार्यरत थे जिन्होंने सत्रों का प्रभावी संचालन किया।कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कौशल कुमार तिवारी, सचिव, शंभूनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे सम्मेलन नर्सिंग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिषेक तिवारी, प्रबंध निदेशक, शंभूनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस एवं कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. आर. के. सिंह, निदेशक, शंभूनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने प्रतिभागियों को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।प्रोफेसर (डॉ.) संतोष एस. यू., प्राचार्य, शंभूनाथ नर्सिंग कॉलेज ने बताया कि द्वितीय दिवस में आयोजित पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुतियों में शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट शोध कार्य प्रस्तुत किए, जिन्हें विशेषज्ञ पैनल द्वारा सराहा गया। सम्मेलन में देशभर से कुल 620 शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार साझा किए। समापन सत्र में उत्कृष्ट शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। द्वितीय दिवस का यह आयोजन नर्सिंग शिक्षा, अनुसंधान एवं व्यावसायिक कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।







Anveshi India Bureau



