झारखण्ड के गिरडीह मधुपुर स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई सुब्रोतो कप ईस्ट जोन U17 फुटबॉल प्रतियोगिता में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा प्रयागराज की U17 फुटबॉल टीम ने कांस्य पदक जीता I विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने पिछले वर्ष सुब्रोतो कप के U15 आयु वर्ग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदौर में भी कांस्य पदक जीता था I
टीम प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने बताया की विष्णु भगवान पुब्लिक स्कूल ने पूरे प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया I
तीसरे स्थान कांस्य पदक मुकाबले में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम ने सनबीम सनसिटी वाराणसी को 2-0 से हराकर कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया I
विष्णु भगवान की ओर से सत्यम कुमार ने प्रथम गोल खेल के 15वे मिनट पर अनंत के पास पर किया जबकि ठीक पांच मिनट बाद 20वे मिनट पर विष्णु भगवान के फॉरवर्ड खिलाडी अनंत त्रिपाठी ने अनिकेत के पास पर दूसरा गोल कर दिया जो अंत तक कायम रहा I
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य ममता मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया I
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल टीम के सभी खिलाड़ियों को कांस्य पदक एवं टीम ट्रॉफी प्रदान किया I
विष्णु भगवान के गोलकीपर निशांत कुमार मिश्रा को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार मिला I

विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम इस प्रकार रही
आदित्य उपाध्याय, मो० शादाब, प्रखर त्रिपाठी, आर्यन सिंह, शिवम भरद्वाज, अनंत त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, सत्यम कुमार, निशांत, अर्जुन मिश्रा, अनिकेत मौर्या सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अक्षत त्रिपाठी, कार्तिकेय वर्मा, अलबाश, सक्षम, कुमार अंश I इंद्रनील घोष टीम प्रशिक्षक है
Anveshi India Bureau



