Monday, July 7, 2025
spot_img
HomePrayagrajविश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के छठवें वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह की तैयारी...

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के छठवें वार्षिकोत्सव व सम्मान समारोह की तैयारी पूरी:- साकिब सिद्दीकी

छठवां वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन 30 नवंबर 2024 को विश्व जनचेतन ट्रस्ट के कार्यक्रम की तैयारी के अवलोकन हेतु लिए आज अध्यक्ष जी श्री संतोष कुमार प्रीत जी बनारस से आए फूल मलाओ से उनका स्वागत किया गया के लिए प्रयागराज की टीम उपस्थित रही और उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया एवं कार्यक्रम संचालन की रूपरेखा निर्धारित की।

विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत का छठवां वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय काव्य सम्मेलन, प्रयागराज की पावन धरती पर मनाया जायेगा, जिसमें विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के कई राज्यों के पदाधिकारी आ रहे हैं।

जिला संयोजक साकिब सिद्दीकी ने बताया की समारोह में वैदिक शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और छंद ज्ञान (भाग-१) पुस्तक विमोचन भी किया जायेगा। समारोह में शिक्षक/कलाकार व पत्रकारों को भी सम्मानित किया जायेगा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विशेष वार्षिक सम्मान समारोह प्रयागराज की धरती पर मनाया जायेगा, जिसमें (मधु स्मृति सम्मान/ श्री बुद्धि राम जी बडोला स्मृति सम्मान/ डॉ• अवनीश गुप्ता स्मृति सम्मान, साहित्यिक (काव्यरथी) सम्मान, जनचेतना गौरव सम्मान एवं भारत गौरव सम्मान 2024 प्रदान किया जाएगा। साकिब सिद्दीकी ने बताया की प्रोग्राम मे मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर श्री गणेश केसरवानी जी रहेंगे जो सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को अपने कर कमलों द्वारा सम्मानित करेंगे। मुख्य अतिथियों के संग विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत के संस्थापक पीलीभीत के श्री दिलीप कुमार पाठक, सरस जी एवं अध्यक्ष सन्तोष कुमार प्रीत जी द्वारा कार्यक्रम में आये हुऐ सभी साहित्यकरों (काव्यरथी सम्मान 2024) को सम्मानित करेंगे और ट्रस्ट में नये पदाधिकारीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। यह कार्यक्रम ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री डॉ• राहुल शुक्ल साहिल जी की अध्यक्षता में किया जायेगा। साकिब सिद्दीकी ने बताया की इस कार्यक्रम में भूपधर अलबेला को रीवा जिला संयोजक एवं श्रीमती प्रतिमा सिंह को “भदोही जिला संयोजक” बनाया जायेगा, जिससे भविष्य में उक्त पदाधिकारी अपने- अपने जिलें में ट्रस्ट के सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यों को क्रियान्वित कर सकें | उपस्थित लोगों मे संध्या कन्नौजिया जूली बिज राहुल शुक्ल अनु विश्वकर्मा सरजीत गौतम आदि।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments