Sunday, September 8, 2024
spot_img
HomeEntertainmentVivek Agnihotri: लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने पर बेहाल हुई मुंबई, पटरियों...

Vivek Agnihotri: लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने पर बेहाल हुई मुंबई, पटरियों पर चल रहे लोगों को देख भड़के विवेक

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में, मुंबई में सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाओं के बाधित होने पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के जरिए कश्मीरी पंडितों के शोषण और विस्थापन की असल कहानी को पर्दे पर दिखाकर लोकप्रियता हासिल करने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपने मुखर स्वभाव और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब विवेक ने मुंबई की लोकल ट्रेनों की सेवा बाधित होने पर चिंता जताई है और सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी आलोचना भी की है।

विवेक ने फिर साधा निशाना

बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में, मुंबई में सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाओं के बाधित होने पर अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पीक आवर्स के दौरान सायन और माटुंगा रेलवे स्टेशनों के बीच तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें यात्री रेलवे ट्रैक पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर की खूब आलोचना

अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो साझा करते हुए, फिल्म निर्माता ने लिखा, “लोकल ट्रेन सेवा विफल होने के कारण मुंबईकर अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए रेलवे पटरियों पर चल रहे हैं। बस एक साधारण सवाल पूछें, क्या आप किसी भी सभ्य देश में नागरिकों पर इस तरह के अत्याचार की कल्पना भी कर सकते हैं?” विवेक की इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया और बारिश के दौरान लोकल ट्रेन से सफर करते वक्त आई परेशानियों के बारे में भी खुलकर बताया।

लोगों ने विवेक की पोस्ट का किया समर्थन

उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने भी सेंट्रल लाइन पर भारी बारिश के बाद ट्रेनों के लगातार विलंबित होने पर अपनी निराशा व्यक्त की। विवेक अक्सर मानसून के मौसम में खराब बुनियादी ढांचे और गड्ढों को लेकर बीएमसी की आलोचना करते नजर आते हैं। कुछ दिन पहले ही निर्देशक ने मुंबई में गड्ढों को लेकर बीएमसी पर निशाना साधा था।

 

Courtsy amarujala.com

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments