War 2 Teaser Fans Reaction: वॉर 2 के टीजर को देखकर फैंस का फिल्म के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है। जानिए फैंस दे रहे कैसे रिएक्शन।
फैंस का इंतजार खत्म हुआ। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया। टीजर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। अब टीजर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस टीजर में अपने-अपने पसंदीदा कलाकार को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जूनियर एनटीआर के फैंस जहां वॉर 2 को बॉलीवुड में डेब्यू के लिए उनकी परफेक्ट फिल्म बता रहे हैं। तो वहीं ऋतिक फैंस उनकी झलक देखकर काफी उत्सुक हैं। जानते हैं ‘वॉर 2’ के टीजर पर फैंस के क्या हैं रिएक्शन।
Courtsy amarujala