दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन प्रयागराज एवं दिव्य श्री राधा सखी मंडल के द्वारा मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में
प्रखर राष्ट्र चिंतक डॉ अनिरुद्ध जी महाराज ने भक्तों को श्री भक्त माल के तृतीय दिवस भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए श्री हरि नारायण के प्रधान भक्त भगवान शंकराचार्य जी का कथा चरित्र का वर्णन किया और कहा भगवान शंकराचार्य ने इस कलियुग में सनातन धर्म का सरंक्षण करने के लिए अवतार लिए और धरा धाम पर आकर चार धाम की स्थापना की और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा दिया और कहा कि इस देश में अब वैदिक शिक्षा की परंपरा को हमें आगे बढ़ना होगा और मैकाले की शिक्षा पद्धति को तिलांजलि देना होगा इसके अलावा संत नामदेव की भक्ति का वर्णन किया गया।

कथा का संचालन प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया। इस अवसर मिशन के संरक्षक कुमारनारायण भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पशुधन अधिकारी डॉक्टर विजय अमृतराज, पूर्व उपमहापौर और मुरारीलाल अग्रवाल, आर कन्या डिग्री कॉलेज प्रबंधन पंकज जायसवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष सुनील केसरवानी, मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने मुख्य आरती में शामिल हुए।

कथा में पार्षद नीरज गुप्ता , प्यारेलाल जायसवाल, शिवबाबू त्रिपाठी,अजय जायसवाल, आदि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



