संगम महा आरती समिति एवं जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति के संयुक्त तत्वाधान मे माँ गंगा की छट्ठी का कार्यक्रम संगम किनारे संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान के रूप में पधारे अवधेश चंद्र गुप्ता ,प्रमोद पांडेय,अनामिका चौधरी ,सुनील निषाद आदि के द्वारा माँ गंगा की आरती की गई इसके बाद कार्यक्रम की संयोजिका अनुराधा त्रिपाठी के द्वारा छट्ठी का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जहाँ लोकगायिका श्वेता केसरवानी के द्वारा सोहर गाकर माँ गंगा की छट्ठी मनायी गई एवं सोहर के उपरांत कोषाध्यक्ष छाया पांडेय एवं नेहा शर्मा के द्वारा बच्चो में खिलौने टॉफ़ी मिठाई और कढ़ी चावल का वितरण किया गया।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडे के द्वारा उपस्थित यजमान एवं लोकगायिका का सम्मान किया गया कार्यक्रम में महामंत्री आशुतोष पालीवाल, मीडिया प्रभारी आयुष श्रीवास्तव ,रौशनी अग्रवाल ,वर्तिका द्विवेदी,नीतू सिन्हा,निर्मल शर्मा ,आदि उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



