रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन 22 मई से 05 जून 2025 तक तक किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “End Plastic pollution” है।
इस पूरे पखवाड़े में पर्यावरण जागरूकता एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है जिनमें विभिन्न प्रतियोगिताएँ, श्रमदान, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, वृहद वृक्षारोपण, कपड़े के थैलो का वितरण इत्यादि प्रमुख है।
विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारम्भ दिनांक 22.05.2025 को मुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे में महाप्रबंधक उपेंद्र चन्द्र जोशी एवं अनिमेष कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर द्वारा पर्यावरण जागरूकता साइकल रैली द्वारा की गयी। रैली में सभी विभागाध्यक्षों व अन्य अधिकारियों एवं स्काउट एंड गाइड की टीम ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके पश्चात महाप्रबंधक द्वारा हरित शपथ दिलाई गयी और साथ ही सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा रेलगाँव कॉलोनी के क्रिकेट स्टेडियम में 25 पेड़ लगाए गए।