शम्भूनाथ संस्थान में संपन्न हुआ विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 का आयोजन
प्रयागराज। शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के फार्मेसी संकाय मे डी• फार्म•, बी•फार्म, एम•फार्म• और फार्म •डी • के विद्यार्थियों के लिए विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथिति प्रदीप कुमार मिश्र, मुख्य कर अधीक्षक , नगर निगम प्रयागराज ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि दवा वितरण और उनके बारे मे एक फार्मासिस्ट से बेहतर और कोई नहीं बता सकता। उन्होंने बताया की एक फार्मासिस्ट दवाओं के बेहतर परिणाम और उसके साइड इफ़ेक्ट के बारे मे भी बेहतर जानकारी देते है lसंस्थान के छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे मॉडल प्रेजेंटेशन, फार्मा रंगोली, इंस्टा कुक, चार्ट प्रिपरेशन, फेस पेंटिंग, सिंगिंग और डांसिंग प्रेजेंटेशन के विजेताओ को पुरस्कृत किया गया l इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे lसंस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी, प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी , इंजीनियरिंग संकाय के निदेशक डॉ• आर• के• सिंह , फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो•(डॉ•) अरविन्द कुमार श्रीवास्तव ने सबका स्वागत और धन्यवाद किया।




Anveshi India Bureau



