महाकुंभ नगर जगद्गुरु गर्गाचार्य मुचकुन्द पीठाधीश्वर स्वामी महेन्द्रानंद गिरी महराज ने बताया कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को जूनागढ़ स्थित आश्रम में विशाल मेला और विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया है इसमें कई प्रदेश के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस, प्रशासन के अफसरों के साथ महाशिवरात्रि पर होने वाले विशाल कार्यक्रम की तैयारियां की गई है। जगद्गुरु स्वामी महेंद्रानंद गिरी महराज ने बताया कि भण्डारे में लाखों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का पूजन सनातन धर्म में सर्व प्रधान है। भगवान शिव की पूजन विधि जितनी सरल है भगवान शिव उससे भी सरल और लोक कल्याणकारी है जो सभी के कष्टों को दूर करते हैं इसलिए इनको भगवान भोलेनाथ कहा जाता है।
Anveshi India Bureau