Year Ender 2024: इस साल युवाओं में सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक का रहा है। इन घटनाओं से छात्र न केवल हताहत हुए हैं बल्कि, उनके आत्मविश्वास को भी भारी ठेस पहुंची है। आइए एक साल के अंत में नजर डालते है कि इस साल कितनी परीक्षाओं की शुचिता पर आंच आई है।
Year Ender 2024: साल 2024 खत्म होने को है और नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इस साल युवाओं में सबसे बड़ा मुद्दा पेपर लीक का रहा है। 2024 में पेपर लीक के मामले महीने-दर-महीने बढ़ते ही जा रहे है। इन घटनाओं से छात्र न केवल हताहत हुए हैं बल्कि, उनके आत्मविश्वास को भी भारी ठेस पहुंची है। दिन रात कड़ी मेहनत करके छात्र प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते है, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों पर पानी फेर देती है।
पेपर लीक की समस्या एक ऐसी समस्या बन गई है जिसमें लाखों युवाओं के भविष्य की बोली लगाई जाती है। ऐसी समस्या जिसमें उनके सुनहरे ख्वाबों को बेच दिया जाता हैं। आइए एक साल के अंत में नजर डालते है कि इस साल कितनी परीक्षाओं की शुचिता पर आंच आई है।