Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajयूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, अपर सचिव विभा मिश्रा ने खिलाड़ियों...

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, अपर सचिव विभा मिश्रा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया

प्रदेशीय विद्यालय भारत्तोलन प्रतियोगिता का आज सीएवी इन्टर कॉलेज, प्रयागराज में समापन हुआ । प्रदेशीय प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि यूपी बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय की अपर सचिव श्रीमती विभा मिश्रा मौजूद रही। दोनों अतिथि अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । समापन समारोह की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मण्डल प्रयागराज आर एन विश्वकर्मा ने किया । प्रतियोगिता के आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज पी एन सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया। श्रृंगी ऋषि इन्टर कॉलेज घटवा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। कैप अलंकरण मंडलीय क्रीड़ा सचिव बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ,रविंद्र मिश्रा , हसबीन अहमद और डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया । जनपद विद्यालय बालिका जिला सचिव श्रीमती रंजना सिंह एवं श्रीमती सोनिका ने बैज लगाया। संयुक्त शिक्षा निदेशक आर एन विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को सर्वांगीण विकास पर ध्यान देने की बात कही। संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

जूनियर बालक वर्ग में 102 kg में प्रथम_ वाराणसी के अर्जुन यादव के आयुष , 102 + kg प्रथम मेरठ के अमोघ हरीश शर्मा थी। जूनियर (बालिका वर्ग) 81 kg प्रथम लखनऊ की पलक कुमारी,76 kg वर्ग में प्रथम गोरखपुर की रुचि चौरसिया द्वितीय आगरा की मेधासी यादव, तृतीय _मेरठ की वंशिका आनंद थी।

81+ kg प्रथम_ सहारनपुर की संतुष्टि चौधरी, द्वितीय लखनऊ की वंशिका तिवारी । सीनरी बालक वर्ग 102+ kg प्रथम मेरठ के प्रियांशु, द्वितीय मुरादाबाद के सम्भव त्यागी , तृतीय अलीगढ़ के प्रखर सैनी, 102 kg प्रथम मुरादाबाद के सौगात कुमार, द्वितीय सम्शुदाह , तृतीय प्रयागराज के अमन शर्मा।

सीनियर बालिका वर्ग) 76 kg प्रथम_ आगरा की कीर्ति द्वितीय सहारनपुर की चेल्सी , तृतीय _बरेली की पलक पटेल थी। 87 kg प्रथम सहारनपुर की वंशिका, द्वितीय _वाराणसी की शैलजा यादव, तृतीय मुरादाबाद की हैप्पी , 81 kg प्रथम आजमगढ़ की पूनम यादव द्वितीय सहारनपुर की प्राची तृतीय लखनऊ की दक्षिणा , 87+ kg प्रथम सहारनपुर की अदिति, द्वितीय आगरा की नंदिनी बोहरा थी।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments