25 नवम्बर, 2024 को विश्व धरोहर सप्ताह के समापन अवसर पर राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय तथा क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, प्रयागराज द्वारा ईश्वर शरण महाविद्यालय, प्रयागराज के छात्र-छात्राओं का डॉ जमील अहमद के नेतृत्व में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। क्षेत्रीय अभिलेखागार में छात्र-छात्राओं को प्रयागराज के नगरीय विकास विषयक अभिलेख प्रदर्शनी तथा मूल अभिलेखों (दस्तावेजों) का अवलोकन कराया गया।

अभिलेख प्रदर्शनी में प्रयागराज जनपद के नगरीय विकास से सम्बन्धित रेलवे के विकास, प्रयागराज पब्लिक लाइब्रेरी, म्योर सेन्ट्रल कालेज(इलाहाबाद विश्वविद्यालय) की स्थापना व चिकित्सा विभाग और इन्जीनियरिंग शिक्षा सम्बन्धी दस्तावेज, मेयो मेमोरियल हाल, विश्वविद्यालय को प्राप्त अनुदान, खुशरूबाग के विकास से सम्बन्धित प्रदर्शो को प्रदर्शित किया गया।
क्षेत्रीय अभिलेखागार के प्राविधिक सहायक श्री राकेश कुमार वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि अभिलेखों के संरक्षण और उनका समुचित देखभाल अत्यन्त आवश्यक है। अभिलेखों के संरक्षण द्वारा ही हम अपने अतीत को अपने भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है। इससे हमें अपने गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त होती है। भविष्य के उच्च शिक्षा हेतु अभिलेखागार महत्वपूर्ण और आवश्यक स्थान रखते है।
राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पाण्डुलिपि सम्पदा प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। प्रदर्शनी में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, भागवत पुराण, विष्णु पुराण, चरक संहिता सहित फारसी भाषा में लिखित ग्रन्थों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र/छात्राओ को पुस्तकालय में संरक्षित मूल पाण्डुलिपियों को भी दिखाया गया जिसमें वासुदेव पूजा पद्वति (ताड़पत्र),3*2 इंच की भगवत गीता, कबीर दास की साखी, भगवान श्री रामचन्द्र की वंशावली सहित फारसी भाषा में लिखित अल कुरान, आइने अकबरी आदि प्रमुख थी।
क्षेत्रीय अभिलेखागार एवं राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन श्री राकेश कुमार वर्मा, हरिश्चन्द्र दुबे एवं डाॅ0 शाकिरा तलत ने किया।
राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को पाण्डुलिपि/अभिलेख संरक्षण की विधि को प्रयोगात्मक ढ़ंग से बताया गया।
विश्व धरोहर दिवस के समापन अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसकी मुख्य अतिथि फारसी एवं अरबी भाषा की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो0 सालेहा रसीद ने छात्रों को पाण्डुलिपि अध्ययन के प्रति प्रेरित कियाl प्रो0 डाॅ0 जमील अहमद ने छात्रों को लिपि एवं लिपि शास्त्र के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किये।

सभी अतिथियों को श्री गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय अभिलेखागार, प्रयागराज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ रागिनी राय, श्री दुकान जी, पायल सिंह लेखाधिकारी, मनसा सिंह पत्राचार संस्थान, इन्द्रजीत पटेल कलाकार, विकास यादव, रोशन लाल, अजय कुमार मौर्य, मो0 सफीक, शुभम कुमार आदि के साथ कालेज की छात्र – छात्राओं की उपस्थिति रही।
Anveshi India Bureau



