Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomePrayagraj“दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आशुतोष मेमोरियल का स्वर्णिम परचम”

“दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आशुतोष मेमोरियल का स्वर्णिम परचम”

प्रयागराज के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय आशुतोष मेमोरियल स्कूल ने सीबीएसई (CBSE) दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 2025–26 में शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। 15 अप्रैल 2026 को घोषित परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का मान बढ़ाया।

विद्यालय के छात्र उत्कर्ष पाण्डेय ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इसी क्रम में संस्कार मौर्य ने 94.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा वेद प्रकाश तिवारी ने 93.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा नितिका त्रिपाठी ने 92%, श्रेयांश तिवारी ने 91.2%, जबकि आर्या सिंह एवं अनन्या त्रिपाठी ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त अंशुमान मिश्रा, राजलक्ष्मी, वर्षा यादव एवं श्रेयांसी यादव ने 86% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिवार अपने विद्यार्थियों की इस स्वर्णिम उपलब्धि पर अत्यंत गर्वित है। विद्यालय के निदेशक डॉ. गिरीश कुमार पाण्डेय ने सभी सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments