Pushpa 2 The Rule: जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पुष्पा 2’ के पैचवर्क की फाइनल शूटिंग सोमवार को जाकर खत्म हो सकी है। चर्चाएं ये भी शुरू हो गई थीं कि फिल्म की रिलीज हो सकता है कि 5 दिसंबर से आगे खिसक जाए।
साउथ सिनेमा का इस साल के पहले महीने में फिल्म ‘हनुमान’ से जैसा हल्ला देश-दुनिया में हुआ, वैसा फिर दोबारा पूरे साल दिखा नहीं है। ‘देवरा’में जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर का जादू नहीं चला। ‘कंगुवा’ में सूर्या और बॉबी देओल दर्शकों को लुभा नहीं पाए। ‘मटका’ में वरुण तेज, मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही को न तेलुगु में पानी मिला और न ही हिंदी में। ले-देकर तमिल फिल्म ‘अमरण’ ने ही थोड़ी बहुत लाज बचाई और अब बारी है ‘पुष्पा 2’ की। इस फिल्म की शूटिंग अब जाकर खत्म हो पाई है।



Courtsy amarujala.com



