प्रयागराज के फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को सातवे राष्ट्रीय पेफी अवार्ड (फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया) में सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिसियल से सम्मानित किया गया I पेफी खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा प्रमाणित एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन संस्था है I पेफी ने एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल नई दिल्ली में देश भर से शारीरिक शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे 29 खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों, खेल प्रबंधक, स्पोर्ट्स टेक्निकल ऑफिशल्स को सम्मानित किया ।
खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री कुनाल रविवार को फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफ़ी) के सातवें राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देश भर से आए शारीरिक शिक्षकों, खेल विशेषज्ञों और स्पोर्ट्स से जुड़े हुए लोगों को संबोधित करते हुए उन्हें सम्मान्नित किया ।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में टेकिन्कल ऑफिसियल एवं स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली 2010, झारखण्ड राष्ट्रीय खेल 2011, एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप, जूनियर एशियाई टेनिस चैंपियनशिप 2012, सैफ (साउथ एशियाई) अंतराष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2011, 2015 में काम कर चुके है I
इससे अलावा प्रशिक्षक के तौर पर कई राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओ में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप के साथ ही साथ इलाहाबाद विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज मंडल के भी प्रशिक्षक रह चुके है I
हाल ही में इंद्रनील संतोष ट्रॉफी सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिपुरा टीम के गोलकीपर प्रशिक्षक भी थे I

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुनाल, खेलो इंडिया के हाई परफॉरमेंस मेनेजर और अर्जुन अवार्डी यशपाल सोलंकी, द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. ए. के. बंसल एवं डॉ तपन कुमार पानीग्राही, डॉ ऐ के उप्पल (पूर्व कुलपति जीवाजी विश्विद्यालय एवं हेड लक्ष्मीबाई विश्विद्यालय एवं विभिन्न खेल पुरस्कारों से पुरस्कृत वर्तमान एवं पूर्व खिलाड़ी उपस्थित रहें।
Anveshi India Bureau



