Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajभाजपा कार्यालय में मनाया गया विजय उत्सव कार्यकर्ताओं का किया गया अभिनंदन

भाजपा कार्यालय में मनाया गया विजय उत्सव कार्यकर्ताओं का किया गया अभिनंदन

प्रयागराज। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में विजई भाजपा प्रत्याशी विधायक दीपक पटेल के स्वागत समारोह एवं संविधान दिवस में शामिल होने सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो संविधान बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में बना है देश की हर समस्या का समाधान उस संविधान में है। जैसे आजादी का अमृत वर्ष मनाया गया उसी तरह आज संविधान के 74 वर्ष पूर्ण होने एवं 75 वां वर्ष लगने पर संविधान का अमृत काल मनाया जा रहा है। महाकुंभ पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि 40 करोड़ लोग महाकुंभ में आयेंगे। आने वाले दिनों में काशी अयोध्या की तरह पर्यटन का गढ़ बनेगा प्रयागराज। भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में नए अवसर खोजें। डिप्टी सीएम ने कहा कि सबने पूरा जोर लगाया लेकिन भाजपा को कोई हरा नहीं पाया। फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में गंगापार, यमुनापार , एवं महानगर के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यकताओं ने पार्टी का सिर नहीं झुकने दिया। 2024 का विधानसभा उपचुनाव ऐतिहासिक रहा। सपा का गुब्बारा जो 2024 के लोकसभा में फुला था उसकी हवा निकल गई। हरियाणा, महाराष्ट्र में विजय 2027 की नींव के रूप में है। उनका विश्वास है कि 2027 में 300 पार तीसरी बार भाजपा सरकार। कार्यकर्ता 2027 को दृष्टिगत रखते हुए अपने आप को तैयार रखें। प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटों को जीतने का काम करना है 2027 में ऐसा लक्ष्य लेकर चलें। भाजपा कार्यकर्ता कभी निराश नहीं होते। 2047 तक उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और देश में कांग्रेस का पता नहीं चलेगा। समाजवादी पार्टी के चार स्तंभ गुंडे, अपराधी,माफिया, दंगाई। इनमें से कोई सपा का ब्रेन है, हार्ट है, लीवर और किडनी है। गुंडागर्दी जब खत्म हो जाएगी तो सपा भी नहीं बचेगी। बसपा अपने कर्मों से खतम हो गई। कांग्रेस का कोई नाम लेने वाला नहीं। झूठ बोलकर विपक्ष ने 2024 के लोकसभा में वोट लिया। 240 सीट जब भाजपा की आई तो कार्यकर्ताओं सहित उनको भी पीड़ा हुई लेकिन हरियाणा की ई वी एम खुलते ही उस पीड़ा का निवारण हुआ और भाजपा की बड़ी विजय हुई। महाराष्ट्र में तो समुद्र की।ऐसी लहर आई कि कांग्रेस उसमें डूब गई। झारखंड में थोड़ी चूक हुई थोड़ा अंतर रह गया लेकिन वहां भाजपा एक मजबूत विपक्ष के रूप में है। आज कई राज्यों में भाजपा की सरकार है। महाकुंभ 2024 में संगठन की ओर से एक कैंप लगाया जाए और तीर्थ यात्रियों का स्वागत चाय पिलाकर किया गया। पीएम मोदी ने 2019 के कुंभ में स्वच्छता प्रहरियों को जो सम्मान दिया आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं दिया। कुंदरकी विधानसभा सीट जहां मुस्लिम।आबादी अधिक है वहां भाजपा प्रत्याशी लाखों मतों से जीते। करहल में समाजवादी पार्टी इस बार मुश्किल से जीती। फूलपुर उपचुनाव में लगे सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन करते हैं। ये विजय सभी की मेहनत का परिणाम है।

इस अवसर पर फूलपुर के नवनिर्वाचित विधायक दीपक पटेल ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और आभार प्रकट करते हुए कहा कि फूलपुर के विकास और कार्यकर्ताओं का काम रुकने नहीं दूंगा।

जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रामशंकर कठेरिया विधायक दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, गंगापार अध्यक्ष कविता पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, बाबू लाल भंवरा, मनोज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, आनंद दुबे, दीप द्विवेदी, प्रशांत शुक्ला, राकेश भारती, राजेश गोंड, नवाब खान, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments