Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajसंविधान दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय मे संविधान की...

संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय मे संविधान की प्रस्तावना का हुआ वाचन

महाप्रबंधक कार्यालय, उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, प्रयागराज में “संविधान दिवस प्रस्तावना-पाठ समारोह” का आयोजन किया गयाI उपेन्द्र चन्द्र जोशी, महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “संविधान का प्रस्तावना-पाठ” कराया गया I

ज्ञात हो कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकार और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी होने के साथ भारत का संविधान हमारे राष्ट्र का सर्वोच्च कानून बना था। यह दस्तावेज़ हमारी मूलभूत राजनीतिक व्यवस्था, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और सरकारी संस्थानों के कर्तव्यों का सीमांकन करता है और साथ ही मौलिक अधिकारों, नीति निर्देशक सिद्धांतों और नागरिकों के कर्तव्यों को निर्धारित करता है। यह दुनिया में किसी भी देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रीढ़ है। संविधान भारत को एक संप्रभु समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने के साथ ही, नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के प्रति आश्वस्त करता है और राष्ट्र में भ्रातृत्वभाव को स्थापित कर रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारीगण तथा मुख्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहें I

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments