Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomePrayagrajमहाकुम्भ 2025:- कुम्भ मेलाधिकारी एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया...

महाकुम्भ 2025:- कुम्भ मेलाधिकारी एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनन्द एवं जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के द्वारा मंगलवार को महाकुम्भ-2025 व पर्यटन विकास के दृष्टिगत अलोपशंकरी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर, लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर में कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण, सुदृढ़ीकरण व अन्य विभिन्न निर्माण कार्यों एवं दशाश्वमेध घाट, अक्षयवट मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य प्रगति का जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी कार्यों की नियमित जांच कराते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण किए जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने अलोपशंकरी मंदिर व मनकामेश्वर मंदिर में चल रहे कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से व अच्छी फिनिशिंग के साथ कराये जाने के साथ समस्त कार्यों को मैनपॉवर व कार्य की शिफ्ट बढ़ाकर निर्धारित समय सीमा में अवश्य पूर्ण कराये जाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने हनुमान मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए वहां पर साफ-सफाई कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने अक्षयवट मार्ग पर अवशेष इण्टरलॉकिग कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर एसपी मेला कुलदीप, अपर मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, नायब तहसीलदार ऋषिराज मिश्रा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments